कौन था तूतनखामेन (टट) प्राचीन मिस्र में राजा को फराओं कहा जाता था तुतनखामुन मिस्र का फारो था जिसकी कब्र को हावर्ड कार्टर ने 1922 में खोला। वह राजा तुत के रूप में लोकप्रिय है। यह अखेनातेन का पुत्र था। वह 1333 BC में गद्दी पर तुतनखामुन के नाम से बैठा तब उसकी उम्र 1 या 10 वर्ष थी। तुतनखामुन को मतलब है "अमुन की छवि वाला"।
तूतनखामेन मिस्र का राजा था जिसने मिस्र पर 1333 ईसापूर्व से लेकर 1324 ईसापूर्व तक शासन किया और महज 19 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई. लेकिन इस कम उम्र राजा की मौत एक पहेली ही बनकर रह गई. बहुत से लोगों का कहना था कि टट को राज घराने में चल रही रंजिश का शिकार होना पड़ा था. उनकी हत्या की गई थी. जबकि आज तक किसी भी वैज्ञानिक ने ऐसा दावे के साथ नहीं कहा है
रिसर्च में हुए चौंका देने वाले खुलासे तूतनखामेन को जितनी प्रसिद्धि अपने शासनकाल में नहीं मिली होगी उतनी मौत के बाद मिली, 'वैली ऑफ किंग्स' में मिस्र के प्राचीन शासकों की ममी रखी गई हैं. उनके कब्र से सोने और हाथी दांत से बने आभूषणों का जखीरा निकला. कार्टर ने अपनी स्टडी में लिखा था कि जब मैंने पहली बार तूतनखामेन की ममी को देखा तो ममी ने तावीज पहन रखा था और पूरा चेहरा सोने से बने मास्क से ढंका हुआ था. इन सामानों को निकालने के लिए कार्टर और उनकी टीम के सदस्यों ने तूतनखामेन के शरीर के कई टुकड़े कर दिए.
सोने के मास्क को हटाने के लिए गर्म छुरियों और तारों का इस्तेमाल किया गया. इस मास्क को बाम की तरह तूतनखामेन के चेहरे पर चढ़ाया गया था. काटे हुए शरीर को दोबारा ठीक करने के बाद 1926 में उसे फिर से पुरानी जगह पर रख दिया गया. उसके बाद से ममी को एक्स-रे के लिए सिर्फ तीन बार बाहर निकाला गया है. वर्ष 1968 में हुए एक्स-रे से ऐसा पता चला कि हड्डी का एक टुकड़ा उनकी खोपड़ी में धंसा हुआ है जिससे कयास लगे कि 19 वर्षीय तूतनखामेन की मौत स्वाभाविक नहीं थी बल्कि उनकी हत्या की गई होगी.
रात में तूतनखामेन की ममी घूमते देखे जाने का दावा मिस्र देश को पूरी दुनिया में रहस्यों के लिए जाना जाता है. कहा जाता है कि यहां रात के वक्त पिरामिडों के आसपास ममी घूमती दिखती हैं. साथ ही यहां अजीब तरह के संगीत की आवाज भी सुनाई देती है. तूतनखामेन के बारे में भी यही कहा जाता है कि कई बार सीटी स्कैन और पोस्टमार्टम से गुजरने के बाद भी मिस्र के पिरामिडों के पास तूतनखामेन की आत्मा को घूमते हुए देखा गया है
0 Comments