समय यात्रा, एक अवधारणा है जिसके अनुसार, समय में विभिन्न बिंदुओं के बीच ठीक उसी प्रकार संचलन किया जा सकता है जिस प्रकार अंतरिक्ष के विभिन्न बिंदुओं के बीच भ्रमण किया जाता है। इस अवधारणा के अनुसार किसी वस्तु (कुछ मामलों में सिर्फ सूचना) को समय में वर्तमान क्षण से कुछ क्षण पीछे अतीत में या फिर वर्तमान क्षण से कुछ क्षण आगे भविष्य में, बिना दो बिन्दुओं के बीच की अवधि को अनुभव किए, भेज सकते हैं।

हालांकि समय यात्रा 19वीं शताब्दी के बाद से ही काल्पनिक कहानियों का एक मुख्य विषय रहा है, परन्तु भविष्य की एकतरफा यात्रा तो समय फैलाव की घटना के कारण सैद्धांतिक रूप से संभव है, यह घटना विशेष सापेक्षता के सिद्धांत में वर्णित वेग पर आधारित है (जिसको जुड़वां विरोधाभास के उदाहरण द्वारा समझा जा सकता है)। यह यात्रा सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत में गुरुत्वाकर्षण समय फैलाव के अनुसार भी संभव है, पर अभी तक यह अज्ञात है कि भौतिकी के नियम इस प्रकार की पश्चगामी समय यात्रा की अनुमति देंगे या नहीं। यात्रा करने के लिए कुछ वैज्ञानिक ने समान्तर ब्रम्हान्ड की कल्पना की है; कोई भी तकनीकी यन्त्र जिससे समय में एक बिंदु से दूसरे बिंदु पर बिना किसी समय में देरी के जाया जा सके समय यन्त्र कहलाता है।

SOME TIME TRAVEL STORIES


Time Traveling Hipster

इन्टरनेट में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध समय यात्रा की विवादिक सबूत के रूप में ये फ़ोटो रहा हैं..लोगो की मानना हैं के ये व्यक्ति एक समय यात्री हैं। ये फोटो…

“Bralorne Poineer Museum” की सम्पति हैं। जो की पहली बार 2004 में लोगो को दिखाया गया था,

फ़ोटो में पीछे लिखी तारीख से पता चलता हैं के ये फ़ोटो सन1940 की हैं जो के “Reopening Of South Forks Bridge In Gold Bridge” की दुबारा खुलने के मौके पर लिया गया था। फ़ोटो में खड़े व्यक्ति के बारे में लोगो का मानना हैं के व्यक्ति के कपड़े सन1940 के वेशभूषा शैली से काफी आधुनिक हैं। साथ ही व्यक्ति के हाथ में एक डिजिटल कैमरा पकड़ा हुआ हैं, जो के आज के फोटो कैमरा जैसा लगता हैं..

लोग इस व्यक्ति के कपड़े तथा सन ग्लास के वजह से मानते हैं के उस वक़्त ऐसे आधुनिक चीज़े फैशन में थे ही नहीं। और इस तरह की कैमरा तब आविष्कार में थे ही नहीं, इन सब बातों को लेकर लोग ये मानते हैं के ये व्यक्ति आधुनिक समय का कोई समय यात्री हैं,

जो समय यात्रा करके उस समय में गया था और संयोगवस इस फ़ोटो में कैप्चर कर लिया गया हैं।फ़ोटो के विपक्ष में भी काफ़ी बाते कही गयी के फ़ोटो असली नहीं हैं बल्कि इसे फोटोशॉप किया गया हैं। और स्रोत से पता चलता हैं के ये फ़ोटो अकदम असली हैं जिसे किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं की गयी हैं। और सबूत के तौर में फ़ोटो को “Vertual Museum Of Canada” के वेबसाईट पर देखा जा सकता हैं। फिर सवाल ये उठता हैं के क्या ये व्यक्ति वाकई में एक समय यात्री था? स्रोतें कुछ और भी बताती हैं। कई वेबसाईट व्यक्ति के फैशन के बारे में सफाई देते हुए कहती हैं के पहनी गयी कपड़े और सन ग्लास उतने भी आधुनिक नहीं हैं, जितने उस समय को देखते हुए लगते हैं। बल्के उस समय के दुर्भल फैशन में आते हैं। स्रोतें जो भी कहे पर आज भी इस व्यक्ति के आधुनिक पहनावें के वजह से लोगो के बीच में रहस्य बना हुआ हैं।


Taured Man

ये बात सन1954 की हैं, जब एक आदमी टोक्यो एअरपोर्ट पर उतरा,

जब उस व्यक्ति का पासपोर्ट स्टाम्प के लिए गया तो उसके पासपोर्ट में ये पाया गया के वो इंसान एक Taured नाम के एक देश से हैं।

इस देश का नाम सुनकर उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया, और उससे पूछताछ शुरू की गयी। के वो किस देश का हैं पूछे जाने पर उसने बताया के वो Taured नाम के देश से हैं जो के फ्रांस और स्पेन के बीच में एक देश हैं। जब उस व्यक्ति को मैप दिया गया और कहा गया के इसमें अपना देश बताओ, तो अपना देश ना खोज पाने के कारण वो व्यक्ति परेशान हुआ और उसने Andorra नाम के जगह के आसपास का एरिया बताया के उसका देश इस जगह पर हैं। और उसने ये भी बताया के उसने Andorra का नाम कभी नहीं सुना हैं। और साथ ही उसने ये कहा के Taured उसका देश हज़ार सालो से हैं। और वो जपान में लगभग पिछले 5सालो से व्यासिक कार्य के लिए आता जाता हैं।

और उसके पासपोर्ट में सब एंट्रीज़ चेक की गयी, जो की सही पाई गयी।। सिर्फ यहीं नहीं उसके पास Taured नामक देश द्वारा दी गयी ड्राइविंग लाइसेंस था, जो के उसके दावे को और भी सुनिचित करने लगा। उस व्यक्ति को पोलिस द्वारा एक होटल में रखा गया और 2गार्ड उसके दरवाजे पर रखा गया ताकि वो व्यक्ति कहीं जा ना सके, और अगली सुबह पूछताछ के लिए जब दरवाजा खोला गया तो वो व्यक्ति अपने कमरे में नहीं मिला। आश्चर्य की बात ये हैं, के ना ही उस कमरे में कोई दूसरा दरवाजा था बल्कि बस एक खिड़की थी जिससे भागना नामुमकिन था, क्यूंकि वो कमरा होटल के 15वीं इमारत पर था। जहाँ से नीचे जा पाना मुमकिन नहीं था। आजतक उस व्यक्ति का सुराग नहीं मिल पाया, के वो कहाँ से आया था और कहाँ चला गया। इसलिए लोग इसे समय का एक यात्री मानते हैं।