![]() |
| Corona Virus |
कोरोना महामारी से इस वक्त पूरा देश परेशान है। इससे बचने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। अगर कोरोना से बचना है तो हमें कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैै पिछले कई दिनों से देश में ढाई लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. 1500 से अधिक प्रतिदिन मौतें हो रही हैं. इस बड़े संकट को देखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने कई बातें कहीं. पीएम मोदी ने कोरोना संकट (Corona Virus) से निपटने और लोगों को वायरस से बचने के उपाय बताये और ये भी बताया कि संकट में लोग क्या करें और क्या न करें, जिससे लोग सुरक्षित रहेे।
नीचे कोविड-19 से बचने के कुछ उपाय है
•हाथों को बार-बार धोना है और सफाई का पूरा ध्यान रखना है।
•चेहरे और आंखों पर हाथों से टच नहीं करना है। यदि आपकी चेहरे को बार-बार टच करने की आदत है तो इसे तुरंत बदल डालें।
•दूसरों से 2 गज की दूरी बनाए रखे तथा भीड़ भाड़ में जाने से बचे।
•घर में ही रहे और बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकले।
•अगर सर्दी, जुखाम, सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करे।
•गरम पानी पीने की आदत डाले।
•अपनी बारी आने पर vaccine जरूर लगवाए।
•हर वक्त अपने पास एक छोटा सा सैनिटाइजर जरूर रखे।









0 Comments